नक्सलियों से संबंध के आरोप में 13 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार सभी को महानगर से 200 किलोमीटर दूर लालगढ़ थाना के अंतर्गत कांता पहाड़ी इलाके से पकड़ा गया है। पकड़े गए दो प्राध्यापक हैं- निशा बिस्वास व कनिष्का चौधरी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक समूह प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के दूसरे दर्जे के एक नेता से मिलने शहर में आ रहा है, जिस पर जिले में गड़बड़ी फैलाने का आरोप है।
समूह के सदस्यों ने हालांकि पुलिस को बताया कि वे गांवों में लोगों से उनका हाल पूछने और यह बताने जा रहे थे कि सरकारी दफ्तर क्षेत्र में उनके लिए क्या कार्य कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications