दोहरे हत्याकांड में 19 को उम्रकैद
बाराबंकी की फास्ट ट्रैक कोर्ट (त्वरित न्यायालय) ने नौमी लाल और उसके 18 सहयोगियों को दो दलितों रामसागर और उसके भाई रामदेव की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
ज्ञात हो कि 15 नवंबर 2005 में असंदरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी नौमी लाल ने 18 सहयोगियों के साथ मिलकर जमीन के एक विवाद में रामसागर और रामदेव की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
असंदरा थाना प्रभारी कोमल सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि घटना के बाद में सभी 19 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इनमें से 12 गिरफ्तार कर लिए गए थे, जबकि बाकी ने बाद में आत्मसमर्पण किया था। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने न्याय के लिए अदालत में गुहार लगाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications