दिल्ली में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसके चलते दिल्ली में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।"
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications