चीन में कई मकान ढहे, 14 लापता
बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस)। चीन के दक्षिणी-पश्चिम हिस्से में हुई तेज बारिश की वजह से मंगलवार को कई मकान ढह गए जिसमें 14 लोगों को लापता बताया जा रहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि स्वायत्त क्षेत्र गुआंक्सी झुआंग में तेज बारिश की वजह से 19 घर ढह गए।
बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय के मुताबिक गुआंक्सी झुआंग के अलवा गुआंगडोंग प्रांत, फुजियान, हुनान और जियांक्सी में लोगों को नुकसान पहुंचा है।
गौरतलब है कि प्रभावित इलाकों में राहत कार्यो के लिए बचावकर्मियों को भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications