मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबकर 4 किशोरियों की मौत
घटना जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के जौरा घाट की है, जब सेंगर नदी में डूबकर ममता, मंजू, अंजलि और पूजा की मौत हो गई जबकि एक अन्य रति को बचा लिया गया। किशोरियों की उम्र 12 से 17 साल के बीच है।
औरैया के पुलिस अधीक्षक एस.सी.दुबे ने संवाददाताओं को बताया कि दिबियापुर क्षेत्र के आजादपुर गांव में भागवत कथा के समापन पर आज ग्रामीण प्रतिमा का विजर्सन करने के लिए सेंगर नदी के जौरा घाट पर गये थे। ग्रामीण मूर्ति विसर्जन के विधि-विधान में व्यस्त थे। तभी गांव की पांच किशोरियां भीड़ से थोड़ी दूर पर नदी में नहाने लगी और हादसा हो गया।
पुलिस के मुताबिक नहाते समय ममता अचानक डूबने लगी जब तक विसर्जन में व्यस्त ग्रामीणों को इसका पता चलता उसे बचाने के चक्कर में एक-एक करके उसी तीन सहेलियां भी डूब गईं। ग्रामीण एक किशोरी को बचाने में सफल रहे। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications