अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं शराब एक्सपो अगले साल मुंबई में
गोरेगांव के बांबे एग्जीबिशन सेंटर में 'इनफोरमा इंडिया' और फ्रांस की कंपनी 'प्रोमीटिग' एक साथ मिलकर एक्स्पो का आयोजन करेंगी। इसके साथ ही 'इंडिया वाइन चैलेंज' का आयोजन भी यहीं होगा। इसकी अध्यक्षता ब्रिटेन के शराब निर्यातक और लेखक रॉबर्ट जोसेफ करेंगे।
आयोजन समिति के एक सदस्य ने बताया, "इस व्यापार शो में एयरलाइन, होटल, रेस्तरां और बार क्षेत्र के निर्माता, आयातक और विपणक अपने उत्पादन के साथ एक छत के नीचे आ सकेंगे।"
एक्सपो को फ्रांस के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विकास मंत्रालय से भी मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications