रोजगार बढ़ाने के लिए संतुलित प्रयास हों : आईएलओ

लंदन, 15 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कहा कि विश्व में रोजगार संकट को कम करने के लिए संतुलित नजरिया अपनाने की जरूरत है।

आईएलओ ने अपने एक बयान में कहा, "जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की वार्षिक बैठक में मुख्य धारा की अर्थव्यवस्था के प्रमुख नेताओं ने आर्थिक और रोजगार संकट पर गंभीर विमर्श के बाद कहा कि अर्थव्यवस्था और रोजगार में बढ़ोतरी के लिए संतुलित नीतिगत प्रयासों की जरूरत है।"

दुनियाभर में बेरोजगारों की बढ़ती संख्या के चलते श्रम संगठन ने दो उच्च स्तरीय समितियों का गठन किया है जो अंतर्राष्ट्रीय ऋण संकट और घाटा कम करने के प्रयासों का अध्ययन कर रही हैं।

आर्थिक क्षेत्र के नेताओं ने इस संकट से निपटने के लिए आईएलओ के 'ग्लोबल जॉब्स पेक्ट एण्ड डीसेंट वर्क एजेंडा' का समर्थन किया है।

समिति में रोजगारों के साथ आर्थिक बढ़ोतरी का रास्ता निकालने के लिए स्थाई और संतुलित विकास के साथ कम महंगाई दर और घाटे में कमी की स्थितियों पर विचार कर रही है।

बयान में कहा गया, "ऐसे विकास का कोई अर्थ नहीं जिसे लोग केवल अखबारों से ही समझ सकें, कामकाजी पुरुष एवं महिलाएं इसे अपने जीवन और जीविका में देखना चाहते हैं। ऐसा होने पर ही अर्थव्यवस्था में समुचित सुधार माना जाएगा।"

ब्राजील के विदेश मंत्री केल्सो एमोरमी ने कहा कि ब्राजील में सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिली है। "शांति, सहयोग और अच्छा व्यापार ही विकास का नया नाम है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+