बिल्डर पर हमला मामले में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (अपराध) डी. करले ने आईएएनएस को बताया, "बिल्डर महेश वाघ ने कहा कि गोली चलाने के पीछे आंग्रे का हाथ है। हमने शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।"
उन्होंने बताया कि वाघ सोमवार रात करीब 10.30 बजे घर लौट रहे थे उसी दौरान उन पर हमला हुआ जिसमें वह बाल-बाल बच गए। ठाणे के सिविल अस्पताल में वाघ का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
करले ने बताया कि आंग्रे को 18 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
वाघ के कंधे में गोली लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई गणेश वाघ के द्वारा वर्ष 2007 में आंग्रे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उसने बदला लेने की योजना बनाई थी।
गणेश ने वर्ष 2007 में कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डालने और हमला करने को लेकर नौपाड़ा पुलिस थाने में आंग्रे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत दर्ज होने के बाद आंग्रे फरार हो गया था और पांच महीने बाद उसने आत्मसमर्पण किया था।
आत्मसमर्पण के बाद आंग्रे को करीब 14 महीने तक ठाणे केंद्रीय जेल में रखा गया था। वह 2009 में जेल से रिहा हुआ।
उल्लेखनीय है कि आंग्रे वर्ष 1990 में तब चर्चा में आया था जब उसने मुंबई के विभिन्न हिस्सों में 50 से अधिक खूंखार अपराधियों को मार गिराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications