नवी मुंबई में आस्ट्रेलियाई महिला मृत मिली
पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई के वाशी में होटल सेलेब्रेशन के परिसर में मृत पाई गई महिला की पहचान शल्लोट करिमा के रूप में की गई है।
करिमा 11 जून से होटल में ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि छठी मंजिल पर स्थित कमरे की खिड़की से गिरने से उसकी मौत हुई है।
घटना के बारे में फोन से मिली जानकारी के बाद पुलिस होटल पहुंची।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप कदम ने बताया, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करिमा खिड़की के पास कुर्सी पर खड़ी थी।"
उन्होंने बताया, "हम मामले की छानबीन कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications