ओसामा ने अमेरिका को चेतावनी दी
जेहादियों की वेबसाइट पर जारी 90 सेकेंड के ध्वनि संदेश में लादेन ने कहा, "जिस दिन अमेरिका यह निर्णय लेगा उसी दिन हम बंधक बनाए गए लोगों को खत्म कर देंगे।"
संदेश की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है, इस टेप में ओसामा ने अमेरिका को अफगानिस्तान में सैनिक कार्रवाई तेज करने, इजरायल की मदद करने और अरब और मुस्लिम देशों पर दबाव डालने के लिए भी चेतावनी दी है।
संदेश में उसने अमेरिकी नागरिकों से कहा है, "आपके व्हाइट हाउस के मित्र महत्वपूर्ण मसलों पर बुरा व्यवहार कर रहे हैं।"
"वह अफगानिस्तान में सैनिक गतिविधियां बढ़ा रहे हैं और उन्होंने हमारे खालिद शेख मोहम्मद जैसे नेताओं को कैद कर रखा है।"
खालिद शेख को न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले का षडयंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
संदेश में कहा गया कि यदि अमेरिका उसे सजा देता है तो हम अमेरिकी कैदी को मार देंगे। अफगानिस्तान में पिछले साल एक अमेरिकी सैनिक का अपहरण हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications