दिल्ली में गर्मी बरकरार, बारिश के आसार (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए औसत से एक डिग्री नीचे है।
राजधानी में आद्र्रता 50 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसके चलते दिल्ली में मंगलवार देर रात तक बारिश होने की संभावना है।"
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी चलने के बाद कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications