दुबई में स्वास्थ्य अभियान शुरू
समाचार एजेंसी वैम के मुताबिक दुबई के जन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निदेशक रेधा हसन सलमान ने सोमवार को इस अभियान की शुरुआत की।
इस अभियान को लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया गया है जो 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान के दौरान मुख्य रूप से श्रमिकों और समुद्र तट पर रहने वाले कामगारों के लिए शुरू किया गया है।
सलमान ने कहा, "दुबई प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियमों के महत्व को बताने के लिए इस अभियान की शुरूआत की गई है। हम समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षित करना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications