मेक्सिको की जेल में हिंसा, 29 की मौत (लीड-1)
मेक्सिको, 15 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको के सिनालोवा प्रांत की एक जेल में सोमवार को कैदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसा में 29 कैदी मारे गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार यह घटना सिनालोआ प्रांत के माजातलान जेल की है। एक अधिकारी ने बताया कि हिंसा में दो पुलिस अधिकारी घायल भी हो गए।
प्रांत के एटार्नी जनरल ने बताया कि आठ कैदियों की मौत गोलीबारी में हुई जबकि 11 अन्य धारदार हथियारों के हमले में मारे गए। बाद में सैनिकों ने स्थिति पर नियंत्रण किया।
गौरतलब है कि सिनालोआ मेक्सिको के सबसे हिंसाग्रस्त प्रांतों में से एक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications