दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा
अंकीय मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर मानसून का प्रवाह अगले दो-तीन दिन में और तेज होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानों को अगले तीन-चार दिन के दौरान प्रभावित करेगा।
मौसम विभाग के दोपहर के बुलेटिन के अनुसार अगले तीन दिन के लिए मौसम के पूर्वानुमान से पता चलता है कि केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक एवं कोंकण और गोवा में गरज के साथ वर्षा होगी। भीतरी कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम एवं पूवरेत्तर राज्यों में कम से लेकर व्यापक वर्षा होगी।
मध्य अरब सागर, उत्तरी अरब सागर के कुछ भागों तथा दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा झारखण्ड एवं बिहार के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी स्थिति अनुकूल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications