भाजपा ने विधायकों को होटल में किया बंद

भांकरोटा के पास एक निजी होटल में रखे गए विधायकों को बाहर नहीं जाने की हिदायत दी गई है। होटल में विधायकों को मतदान करने की प्रक्रिया समझ्झाई गई है। विधानसभा में भाजपा के उप सचेतक राजेंद्र रोठोर ने हालांकि विधायकों की बाड़बंदी से इंकार किया है, पर उनका कहना है कि चुनाव संबधी कुछ जरूरी जानकारी के लिए ऐसा किया गया है।

होटल में ही आज विधायकों की एक जरूरी बैठक भी हुई। प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के अनुसार राज्यसभा चुनाव में प्रत्येक विधायक के लिए एजेंट को वोट दिखाना अनिवार्य किया गया है। ऐसा नहीं करने पर विधायक की विधानसभा से सदस्यता समाप्त हो सकती है।

जद (यू) के विधायक फतेहिसंह भी मंगलवार को भाजपा खेमे में आ गए। मुख्य सचेतक राजेन्द्र राठौड़ उन्हें साथ लेकर होटल में पहुंचे। इस बीच मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा के 15 विधायक अनुपस्थित रहे। इनमें अनिल जैन, अभिषेक मटोरिया, अशोक पींचा, बाबूलाल खराड़ी, बाबूसिंह राठौड़, गुलाबचंद कटारिया, हबीबुर्लहमान, जगसीराम कोली, कमला कस्वां, कल्याणसिंह चौहान, ओटाराम देवासी, शंकरसिंह रावत और सुन्दरलाल शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+