भारत के साथ हर मसले का समाधान चाहता है पाक : गिलानी
राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिलानी ने कहा, "पाकिस्तान शांतिप्रिय देश है। हम क्षेत्रीय विस्तारवाद के खिलाफ हैं और भारत के साथ सभी विवादित मुद्दों पर वार्ता और शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं।"
ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने गिलानी के हवाले से कहा, "भारतीय नेतृत्व ने बाधित वार्ता को फिर से बहाल करने का निर्णय कर क्षेत्रीय शांति व विकास की दिशा में सही कदम उठाया है।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते न होने की मुख्य वजह दोनों देशों के बीच 'विश्वास की कमी' है।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के साथ रिश्तों में 'विश्वास की कमी' सबसे बड़ी बाधा है।
उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में विश्वास बहाली सबसे बड़ी जरूरत है। विश्वास की कमी के चलते इस दिशा में आगे बढ़ने में समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर रिश्तों के लिए विश्वास बहाली जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications