उज्बेकिस्तान ने विवादग्रस्त किर्गिस्तान की सीमा बंद की
ओश/मास्को, 15 जून (आईएएनएस)। उज्बेकिस्तान ने मंगलवार को पूर्व सोवियत गणराज्य में भड़की नस्ली हिंसा के कारण हजारों उज्बेक शरणार्थियों के आने के बाद विवादग्रस्त किर्गिस्तान की सीमा बंद कर दी है।
दक्षिण किर्गिस्तान में छह दिनों के दौरान हुए झगड़ों व लूट की घटनाओं में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कम से कम 170 लोगों की मौत हो चुकी है। यूनिसेफ का अनुमान है कि लगभग 100,000 शरणार्थी पलायन कर चुके हैं।
उज्बेक के उप प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपो ने 'सीए' न्यूज एजेंसी को बताया, "हम में अब और क्षमता नहीं है।"
किर्गिस्तान में रूसी व अमेरिकी दोनों देशों के सैन्य संचालन केंद्र हैं। यहां हिंसा की आग अप्रैल में ही सुलगी थी जिसके बाद राष्ट्रपति कुरमानबेक बाकियेव का तख्ता पलट हुआ था।
कुरमानबेक को भागकर बेलारूस में शरण लेनी पड़ी थी, हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार किया कि दक्षिणी शहर ओश व जलालाबाद में उन्होंने अपने समर्थकों को उकसाया था।
गृहयुद्ध झेल रहे किर्गिस्तान से चीन ने पहले ही अपने 200 नागरिकों को सुरक्षित वापस बुला लिया था, फिर मंगलवार को उसने 400 और लोगों को वापस बुला लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications