ब्रिटेन में 22 भारतीय गिरफ्तार
ब्रिटिश उच्चायोग ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि पश्चिमी लंदन के एक्टन में एक डेयरी पर मारे गए छापे में 22 प्रवासी भारतीय गिरफ्तार किए गए।
बयान में कहा गया है, "अब 'ब्रिटेन बॉर्डर एजेंसी' गिरफ्तार भारतीयों को देश से बाहर निकालने के लिए कदम उठाएगा।"
भारतीय अवैध प्रवेश, निर्धारित वीजा समय से अधिक रुकने और वीजा नियमों का उल्लंघन करने जैसे अपराध के मामलों में गिरफ्तार किए गए हैं।
डेयरी मालिक पर ढाई लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।
'ब्रिटेन बॉर्डर एजेंसी' की स्थानीय प्रवास प्रमुख ओलिविया नुत्तल ने कहा, "इससे ब्रिटेन में वैध रूप से काम करने वाले समुदाय के रोजगार और उनकी तनख्वाह पर असर पड़ता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications