हेडली की सजा की घोषणा अगले साल की शुरुआत में संभव
मयंक छाया
शिकागो, 15 जून (आईएएनएस)। मुंबई हमलों के षड्यंत्रकारी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली की सजा की औपचारिक घोषणा अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन अन्य आरोपियों पर आरोप सिद्ध करने के लिए अभियोजन पक्ष द्वारा हेडली से मदद मिलेगी।
भारतीय जांच दल ने पिछले सप्ताह हेडली से पूछताछ की कार्रवाई पूरी कर ली है। अभियोजकों से हेडली के समझौते के मुताबिक पाकिस्तानी मूल के कनाडाई डॉक्टर से व्यापारी बने तहव्वुर हुसैन राणा और दो अन्य लोगों पर कार्रवाई के संबंध में हेडली अभियोजन पक्ष की मदद करेगा।
राणा पर मामला एक नवंबर से शुरू किया जाएगा, राणा को हमले की साजिश रचने के लिए हेडली को भारत पहुंचाने में मदद करने का भी आरोपी बनाया गया है।
दो अन्य आरोपियों में से एक इलियास कश्मीरी पाकिस्तान के कुछ प्रमुख आतंकी नेताओं में से एक है और इसके अलकायदा से भी संबंध होने की आशंका है। दूसरा आरोपी है पाकिस्तानी सेना का रिटायर्ड मेजर अब्दुर्रहमान हाशिम सईद (अब्दुर रहमान)। यह दोनों पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून प्रकाशित करने वाले डेनमार्क के अखबार पर हमले की साजिश रचने के आरोपी हैं। कश्मीरी और सईद गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के जांचकर्ताओं को हेडली से पूछताछ के लिए बिना किसी रोकथाम के इजाजत दी गई थी लेकिन अभी ऐसी किसी और पूछताछ के लिए स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
हेडली के वकील जॉन थीस ने आईएएनएस से कहा कि वह अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं मैंने अपना औपचारिक बयान विधि विभाग को भेज दिया है। बयान में उन्होंने कहा, "भारत और अमेरिका द्वारा की गई पूछताछ को गुप्त रखने पर दोनों देशों के बीच सहमति हो चुकी है।"
हेडली से पूछताछ को गुप्त रखने का कारण पूछे जाने पर भारतीय अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications