स्मृति ईरानी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं
ईरानी राजस्थान की महिला नेत्री किरन माहेश्वरी का जबकि कश्यप अमित ठाकर का स्थान लेंगे।
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति और अनुशासन समिति के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न मोर्चो के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इसके मुताबिक ईरानी को महिला मोर्चा, कश्यप को युवा मोर्चा, दुष्यंत गौतम को अनुसूचित मोर्चा, फग्गन सिंह कुलस्ते को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, तनवीर अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा और ओमप्रकाश धनकड़ को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्च के, शाहनवाज हुसैन अल्पसंख्यक मोर्चे के और विनोद पांडेय किसान मोर्चे के अध्यक्ष थे।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में गडकरी के अलावा वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, बाल आप्टे सहित 20 सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications