बीएसएफ और बांग्लादेश राइफल्स के बीच गोलीबारी
एक खुफिया अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि जैंतिया हिल्स जिले के मुक्तापुर गांव में सुबह करीब 9.30 बजे गोलीबारी आरंभ हुई। यह गोलीबारी 11 बजे तक चली। अधिकारी के मुताबिक गोलीबारी कई घंटों तक चली।
सारी नोंगलामिल नाम की एक महिला शिक्षक इस दौरान घायल हो गई। एक गोली उसके पैर में आकर लगी।
बीएसएफ अधिकारियों की ओर से इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मुक्तापुर गांव के प्रधान मनोज मनार ने आईएएनएस को बताया, "बीडीआर के जवान हमें भयभीत करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हम अपनी भूमि पर खेती न करें।"
मनार ने कहा, "यहां का माहौल बहुत तनावपूर्ण है। कई लोग खासकर महिलाएं व बच्चे सुरक्षित स्थानों की ओर कूच कर गए हैं।"
उल्लेखनीय है कि मुक्तापुर, जलाईखोला और नलजुरी पीरडिवाह गांव से 20 किलोमीटर के इर्द-गिर्द हैं। वर्ष 2001 में बीडीआर ने कई दिनों तक इन पर कब्जा कर लिया था और दावा किया था कि यह बांग्लादेश का हिस्सा है। इस दावे को लेकर आए दिन यहां दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी होती रहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications