पुणे विस्फोट के मुख्य आरोपी को जमानत मिली
मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। पुणे की जर्मन बेकरी में गत 13 फरवरी को हुए विस्फोट के मुख्य आरोपी अब्दुल समद भटकल को यहां की एक अदालत ने जमानत दे दी।
भटकल को 25,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई है और उसे अपना पासपोर्ट पुलिस के पास जमा कराने तथा प्रशासन को सूचित किए बगैर देश न छोड़ने को कहा गया है।
23 वर्षीय भटकल को 24 मई को मेंगलौर के बाज्पे हवाई अड्डे से दुबई से आए विमान से उतरते ही गिरफ्तार किया गया था।
जर्मन बेकरी में हुए इस बम विस्फोट में विदेशियों सहित 17 लोग मारे गए थे और 60 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications