अल्जाइमर रोगियों का मिजाज ठीक करेगा 'एप्पल जूस'

शोधकर्ताओं के मुताबिक अल्जाइमर से जूझ रहे रोगियों को एक माह तक प्रति दिन चार गिलास जूस पिलाने पर संबंधित रोगी में चिंता, तनाव और भ्रम की स्थिति में 27 फीसदी सुधार पाया गया लेकिन मनोभ्रंश रेटिंग स्केल में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

शोधकर्ताओं के मुताबिक अल्जाइमर से प्रभावित रोगियों में रोजमर्रा के कार्यों के दौरान स्मरण शक्ति की कमी, मानसिक स्थिति में गिरावट, व्यवहार में बदलाव और कार्य करने की क्षमता में कमी देखी जाती है।

मेसाचूसेट्स विश्वविद्यालय (यू-मास) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में बताया गया, "व्यक्ति के स्वभाव और मनोवैज्ञानिक लक्षणों पर सेब के रस का महत्वपूर्ण असर देखा गया। जूस लेने वाले व्यक्ति के शरीर में रस की उपयोगिता के सबूत मिले।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+