शेयर बाजारों में पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स 75 अंक बढ़ा (राउंडअप)
इससे पहले पिछले सप्ताह में शुरुआती दो दिनों की गिरावट के बाद से शेयर बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में 795 अंक और निफ्टी में 235 अंक की बढ़त दर्ज की जा चुकी है।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स 17,442.50 अंक के उच्च और 17,249.46 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार करने के बाद 74.66 अंक (0.43 प्रतिशत) बढ़कर 17,412.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं निफ्टी 24.65 अंक (0.4 प्रतिशत) बढ़कर 5,222.35 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,231.45 अंक का उच्च और 5,171.05 अंक का निम्न स्तर छुआ।
बीएसई पर रियल्टी (2.60 प्रतिशत), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (1.61 प्रतिशत), एफएमसीजी (1.55 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सेक्टर रहे। धातु (1.44 प्रतिशत), ऊर्जा (1.10 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुओं (1.06 प्रतिशत) के सेक्टरों में भी तेजी दर्ज की गई।
वहीं तेल एवं गैस (-0.55 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (-0.54 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (-0.23 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (0.17 प्रतिशत) सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में रिलायंस कम्युनिकेशन (4.27 प्रतिशत), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.41 प्रतिशत) और डीएलएफ (2.99 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटीसी में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई।
वहीं ओएनजीसी (-2.55 प्रतिशत), टीसीएस (-1.92 प्रतिशत) और मारुति सुजुकी (-0.89 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और सिप्ला के शेयर भी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान महिंद्रा एण्ड महिन्द्रा ने 617.95 रुपये के साल का उच्चतम स्तर छुआ।
बीएसई पर 1,650 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,186 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए वहीं 125 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications