नक्सलियों ने 2 भाइयों की हत्या की
पुलिस ने बताया कि बेलपहाड़ी इलाके में चकडोमा से शम्भू सिंह और सुनिल सिंह के शव बरामद किए गए।
दोनों भाई झारखण्ड पार्टी (आदित्य) के समर्थक थे, लेकिन बाद में वे जनजातीय संगठन पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) से जुड़ गए थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह हत्या पीसीएपीए में आतंरिक विवाद के वजह से हुई है।"
जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया, "हमने दोनों शव बरामद कर लिये हैं और इस मामले में छानबीन जारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सिर्विस।












Click it and Unblock the Notifications