वायुसेना का एक और मिग विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित (लीड-2)

वायु सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हादसा सुबह लगभग 11.25 बजे लुधियाना से करीब 130 किलोमीटर दूर हलवारा क्षेत्र के सिधवान खास रेंज के निकट हुआ। इससे कुछ देर पहले ही विमान ने उड़ान भरी थी।

प्रवक्ता ने कहा कि वायुसेना ने विमान दुर्घटना के कारणों की जांच का आदेश दे दिया है। विमान ने पठानकोठ वायुसैनिक अड्डे से उड़ान भरी थी। यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।

प्रवक्ता ने कहा, "विमान के पायलट को कुछ तकनीकी परेशानी आ रही थी इसलिए उसने विमान को वापस हलवारा ले जाना चाहा, लेकिन हलवारा एयर बेस से 10 किलोमीटर पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"

इस साल वायुसेना का यह तीसरा मिग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

लुधियाना पुलिस ने कहा कि जमीन पर विमान गिरने से किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस उप महानिरीक्षक आर. के. जैन ने कहा, "विमान एक खाली जगह में गिरा।"

इससे पहले इस साल 16 फरवरी को मिग-27 पश्चिम बंगाल के हासिमारा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद 19 फरवरी को भी एक मिग-21 विमान पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में हादसे का शिकार हुआ था।

वायुसेना ने मिग-21 विमानों को बाहर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगातार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इन विमानों को उड़ते ताबूत की संज्ञा दी जा चुकी है। वायुसेना के पास करीब 250 मिग 21 विमान हैं। स्वदेश निर्मित तेजस विमान वायुसेना में मिग 21 की जगह लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+