तेंदुए की खालों के साथ 2 गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कांकेर जिले के कुम्हारी गांव से दोनों को गिरफ्तार किया गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित यादव ने पत्रकारों को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव में छापा मारा और 19 वर्षीय लीलाधर और 27 वर्षीय सुखदेव को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और इनका संबंध अंतर्राज्यीय शिकार करने वाले गिरोह से हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में जंगली जानवरों के शिकार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले ही हफ्ते बिलासपुर जिले में बाघ की खाल के साथ दो लोग गिरफ्तार किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications