मंदिर के प्रतिष्ठापन के लिए 10 हजार हिंदू एकत्रित
श्री शारदाम्बा देवी के इस मंदिर को 1.1 करोड़ डॉलर की लागत से बनाया गया है। मंदिर का निर्माण विश्व की 250 नदियों के पानी के उपयोग से किया गया है।
इसमें गंगा, यमुना और मानसरोवर झील के पानी का भी उपयोग किया गया है।
इस मंदिर में नौ अन्य देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं। मंदिर के निर्माण में भारत से आयात किए गए ग्रेनाइड और संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है।
मंदिर के अध्यक्ष लकी लक्ष्मणन ने आईएएनएस से कहा, "पूजा स्थल होने के साथ-साथ इस मंदिर में आदि शंकराचार्य के जीवन पर आधारित संग्रहालय की स्थापना की गई है, जिन्होंने भारत के चारों कोनों पर चार मठों की स्थापना की थी।"
प्रतिष्ठापन एवं अभिषेक समारोह का आयोजन करने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी से 20 पंडितों को बुलाया गया है, इसके अलावा उत्तरी अमेरिका के 10 पंडित भी इसमें हिस्सा लेंगे।
मंदिर की प्रचार समिति के अध्यक्ष के. सुंदरम ने कहा, "देवी-देवताओं की मूर्तियां भी जयपुर से मंगवाई गई है।"
यह समारोह 20 जून से शुरू होकर 27 जून तक चलेगा जिसमें भारतीय गायक नरेंद्र चंचल भी भजन प्रस्तुतियां देंगे। कनाडा में भारतीय मूल के मंत्री हरिंद्र ठक्कर के अलावा कनाडा के कई अन्य नेता इस समारोह में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications