सेंसेक्स में 75, निफ्टी में 25 अंक की बढ़त (लीड-1)
मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 74.66 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 24.65 अंक बढ़कर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स 17,442.50 अंक के उच्च और 17,249.46 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार करने के बाद 74.66 अंक (0.43 प्रतिशत) बढ़कर 17,412.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं निफ्टी 24.65 अंक (0.4 प्रतिशत) बढ़कर 5,222.35 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,231.45 अंक का उच्च और 5,171.05 अंक का निम्न स्तर छुआ।
बीएसई पर रियल्टी (2.60 प्रतिशत), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (1.61 प्रतिशत), एफएमसीजी (1.55 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सेक्टर रहे। धातु (1.44 प्रतिशत), ऊर्जा (1.10 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुओं (1.06 प्रतिशत) के सेक्टरों में भी तेजी दर्ज की गई।
वहीं तेल एवं गैस (-0.55 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (-0.54 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (-0.23 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (0.17 प्रतिशत) सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications