एंडरसन को भगाने में मदद करने वाले पुरी पर कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौहान इन दिनों विदेश दौरे पर हैं और उन्होंने एंडरसन को भगाने में पुरी की संलिप्तता का खुलासा होने पर प्रदेश के मुख्य सचिव अवनि वैश्य को पुरी को शिकायत निवारण प्राधिकरण के सदस्य पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री ने पुरी को हटाने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि दो-तीन दिसम्बर 1984 की रात को यूनियन कार्बाइड कारखाने से रिसी गैस हजारों लोगों की जिंदगियां लील गई थी। उसके बाद सात दिसम्बर 1984 को भोपाल आए एंडरसन को गिरफ्तार कर तथा कुछ ही घंटों बाद जमानत देकर तत्कालीन सरकार की मदद से उन्हें सरकारी विमान से दिल्ली भेजा गया था। इतना ही नहीं एंडरसन को विमान तल तक तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पुरी ने ले जाकर छोड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications