ज्ञानेश्वरी हादसे में तीसरी गिरफ्तारी (लीड-1)

पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) की आतंकी शाखा 'सिधू कान्हू गानो मिलिशिया' के सदस्य हीरालाल महतो को झारग्राम के निकट रुसुआ गांव से गिरफ्तार किया गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से इस मामले में की गई यह पहली गिरफ्तारी है। इस मामले को विगत 10 जून को सीबीआई को सौंपा गया था।

इससे पहले पुलिस की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पीसीएपीए के दो सदस्यों समीर महतो और खागेन महतो को गिरफ्तार किया था। इन दोनों को अदालत में पेश किया गया था और फिर इन्हें 17 जून तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समीर और खागेन से पूछताछ के बाद हीरालाल के बारे में पता चला। हीरालाल को बीपी महतो का करीबी बताया गया है जो इस पटरी पर तोड़फोड़ का प्रमुख अभियुक्त है।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, "हीरालाल को गिरफ्तार किया गया है और उसे झारग्राम की अदालत में पेश किया जाएगा।"

गौरतलब है कि विगत 28 मई को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी और इसके पांच डिब्बे एक मालगाड़ी से टकरा गए थे। इस घटना में 148 यात्री मारे गए थे। इसके लिए पटरी पर नक्सललियों के द्वारा कथित तौर पर की गई तोड़फोड़ को जिम्मेदार बताया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+