जल्द स्वदेश लौटूंगा: मुशर्रफ
लाहौर, 15 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि राष्ट्रीय राजनीति में शामिल होने के लिए वह जल्द ही स्वदेश लौटेंगे।
संवाद एजेंसी ऑनलाइन ने एक निजी समाचार चैनल के हवाले से खबर दी है कि लाहौर के छात्रों के समूह फोन के माध्यम से संबोधित करते हुए मुशर्रफ ने कहा कि वह जल्द ही स्वदेश लौटेंगे और देश की राजनीति में हिस्सा लेंगे।
मुशर्रफ ने कहा, " ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के प्रयासों से देश एक बार फिर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।" पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि 'पाकिस्तान का भाग्य' बदलने के लिए उन्हें लोगों के समर्थन की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग का गठन मुशर्रफ द्वारा इसी वर्ष के प्रारंभ में किया गया था। उन्होंने देश में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications