पाकिस्तान में हिंसा में 7 की मौत
समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि देर सोमवार हथियारबंद लोगों ने सहायक जेलर इशाक मियो को निशाना बनाया और उन्हें गोली मार दी। बाद में उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार सुबह तक तीन और लोगों को निशाना बनाया गया। तीनों घायल थे।
नजीमाबाद कॉलेज के नजदीक मूसा कॉलोनी में तीन लोगों की हुई मौत के बाद निशाना करके हत्या करने का यह सिलसिला शुरू हुआ।
बाद में पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर हालात पर काबू पा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications