भीड़ और सुरक्षाबलों में हिंसक झड़प, कई घायल

घटना शहर के कोतवाली इलाके की है, जहां मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा फर्लुखाबाद रेलवे क्रासिंग बंद किए जाने की कयावद शुरू की गई। इसके साथ ही स्थानीय लोग विरोध में उतर आए और मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया।

इटावा के पुलिस उपाधीक्षक एम. पी. सलोनिया ने संवाददाताओं को बताया कि पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की हालत फिलहाल सामान्य है।

सलोनिया ने कहा कि उग्र प्रदशर्नकारियों को काबू में करने के लिए मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि उन्होंने दावा किया कि लाठीचार्च में कुछ प्रदर्शनकारियों को केवल मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस के मुताबिक रेलवे क्रासिंग के ऊपर निर्मित ओवरब्रिज पर पिछले दिनों यातायात चालू होने के बाद रेलवे प्रशासन ने इसे बंद करने का फैसला किया था। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते कई बार क्रासिंग बंद करने का निर्णय टलता रहा। लेकिन आज भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात करके आखिरकार क्रासिंग को बंद कर दिया गया।

उधर, स्थानीय लोगों को कहना है कि जो ओवरब्रिज बनाया गया है उसमें फुटपाथ नहीं है, जिससे उसपर पैदल चलना खतरे से खाली नहीं है। क्रासिंग बंद होने से उन्हें आवागमन में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+