राष्ट्रमंडल खेल : मौसम की भविष्यवाणी में हो सकती है मदद

हेलसिंकी, 15 जून (आईएएनएस)। बीजिंग ओलंपिक के दौरान मौसम संबंधी भविष्यवाणी से जुड़े उपकरण मुहैया कराने वाली फिनलैंड की कंपनी इस वर्ष अक्टूबर में भारत में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी उपकरण मुहैया करा सकती है। कंपनी ने योजना को लेकर काम करने की इच्छा जाहिर की है।

फिनलैंड की कंपनी-वैसाला ओवाईजे के अधिकारी सैमी हागा ने कहा, "हमारे पास स्टेडियमों और उपनगरीय इलाकों सहित दिल्ली के 60 स्थानों पर उपकरण लगाने और मौसम केंद्र बनाने का प्रस्ताव मिला है।"

भारत में वैसाला के प्रमुख के तौर पर काम करने वाले हागा ने आईएएनएस को बताया, "हमारे मौसम केंद्र सही वक्त पर मौसम संबंधी जानकारी प्रसारित करेंगे। इससे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान काफी मदद मिलेगी। हम अपने मौसम केंद्रों की मदद से ऐसे आंकड़े मुहैया कराएंगे जो खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।"

कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केजेल फोर्सेन ने कहा कि उनकी कंपनी भारतीय बाजार में पैठ बनाने के बारे में सोच रही है।

उन्होंने कहा, "हमने बीजिंग ओलंपिक के लिए चीन को उपकरण दिए हैं और हमें आशा है कि हम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत को भी उपकरण मुहैया कराएंगे। भारतीय बाजार में पैठ बनाने के लिए ही हमने दिल्ली में दो वर्ष पहले दफ्तर खोला था। हम भारतीय मौसम विभाग के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।"

राष्ट्रमंडल खेलों का नई दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर तक आयोजन होना है। इस खेल आयोजन में कुल 51 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए एक दर्जन से अधिक अत्याधुनिक आयोजन केंद्र बनाए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+