मिग विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट महफूज (लीड-1)
चण्डीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। वायु सेना का एक लड़ाकू विमान मिग-21 मंगलवार को पंजाब में हलवारा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन पायलट सुरक्षति बाहर निकलने में सफल रहा।
वायु सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हादसा सुबह लगभग 11.15 बजे लुधियाना से करीब 30 किलोमीटर दूर हलवारा क्षेत्र के सिधवान खास रेंज के निकट हुआ। इससे कुछ देर पहले ही विमान ने उड़ान भरी थी।
प्रवक्ता ने कहा कि विमान ने पठानकोठ वायुसैनिक अड्डे से उड़ान भरी थी। यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।
वैसे पहले भी मिग विमानों से जुड़े कई और हादसे हो चुके हैं। इस साल 16 फरवरी को मिग-27 पश्चिम बंगाल के हासिमारा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद 19 फरवरी को भी एक मिग-21 विमान पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में हादसे का शिकार हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications