आंध्र पुलिस अधिकारी को अमेरिका ने 'नायक' बताया

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में आंध्र प्रदेश के पुलिस अधिकारी सत्तारू उमापथि को मानव तस्करी के खिलाफ चलाए गए उनके कई अभियानों की वजह से 'नायक' करार दिया है।

उमापथि आंध्र प्रदेश अपराध जांच विभाग में मानव तस्करी विरोधी अधिकारी हैं। उन्हें इस बार 'ट्रैफिकिंग इन र्पसस रिपोर्ट-2010' में उन नौ नायकों में शामिल किया गया है जिन्होंने मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में अपना सर्वस्र न्यौछावर करने से परहेज नहीं किया। यह रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई।

इस वार्षिक रिपोर्ट में भात को 'टियर 2 वॉच लिस्ट' में लगातार सातवीं बार रखा गया है। इसमें कहा गया है, "भारत सरकार ने मजदूरों की तस्करी खासकर बंधुआ मजदूरी को रोकने या इसके लिए कानूनी पहल करने की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए।"

इस बीच उमापथि और आठ अन्य नायकों की जमकर सराहना की गई है। इनके बारे में कहा गया है, " इन लोगों ने तमाम विरोध, रुकावटों और जान के खतरे के बावजूद पीड़ितों की रक्षा, दोषियों को सजा दिलाने और इस बारे में जागरुकता फैलाने के लिए भरपूर प्रयास किया।"

रिपोर्ट के अनुसार उमापथि ने पीड़ितों को मुक्त कराने और मानव तस्करों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई। इसमें कहा गया है कि उमापथि के प्रयास का नतीजा रहा कि चार तस्करों को 14 साल कैद की सजा हो सकी।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उमापथि ने अपने राज्य (आंध्र) में कानून-व्यवस्था से जुड़े लोगों की सोच बदल दी। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को बताया कि वे मानव तस्करी के पीड़ितों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करना बंद करें।

अमेरिका में जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है, "उमापथि के समर्पित प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया जाता है। उनके प्रयासों से ही आज मानव तस्करी के खिलाफ अभियान में आंध्र प्रदेश दूसरे प्रातों के लिए आदर्श प्रस्तुत कर रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+