आतंकी हमले में 12 पुलिसकर्मियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रांत के डिप्टी गर्वनर काजिम अल्लयार ने बताया कि सोमवार रात गजनी में एक पुलिस चौकी पर संदिग्ध तालिबानी आतंकवादियों ने हमला कर दिया।
अल्ल्यार ने बताया, "रात के हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।"
आतंरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पूर्वी प्रांत नांगरहार के खोगयानी जिले में सोमवार रात तालिबानी आतंकवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीन घायल हो गए।
बयान में कहा गया है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए और छह घायल हो गए।
बयान के मुताबिक मध्य वारदाक प्रांत में सड़क किनारे विस्फोट होने की वजह से एक पुलिस वाहन उसकी चपेट में आ गया और चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
बताया गया है कि सोमवार को दक्षिणी प्रांत कंधार में एक ऐसे ही हमले में एक कांस्टेबल की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications