कोल इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर के विनिवेश को मंजूरी
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि हिन्दुस्तान कॉपर के विनिवेश से मिलने वाला पैसा इसके पूंजीगत व्यय में उपयोग किया जाएगा। जबकि कोल इंडिया को प्राप्त होने वाली राशि सरकारी कोष में जमा की जाएगी।
हिन्दुस्तान कॉपर में फिलहाल सरकार की 99.59 प्रतिशत हिस्सेदारी है, सरकार से विनिवेश के फैसले को मंजूरी मिलने के बाद बांबे स्टॉक एक्सचेंज पर इसका शेयर मूल्य 11.89 प्रतिशत बढ़कर 526.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications