दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक पति पर आरोप है कि उसने अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी को जिंदा जला कर मार डाला। आरोपी पति फरार है जिसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

पढ़ें - राज्यों की खबरें

पुलिस के अनुसार घटना चकसराय गांव की है, जहां 32 साल के धर्मेद्र कुमार ने आज तड़के दहेज के लिए अपनी पत्नी ममता (30) को मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी ममता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ममता के मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति ने दहेज के लिए उसकी जान ले ली। धर्मेंद्र अक्सर दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया करता था। महिला के मायके वालों की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+