फिर महंगे हुए दाल, अनाज और दूध
नई दिल्ली। देश का गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय भले ही कितने दावे कर लें लेकिन महंगाई पर लगाम लगाना अब उनके बस की बात नहीं रह गयी है। 29 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान खाद्य पदार्थो की महंगाई दर बढ़कर 16.74 फीसदी हो गई। इससे पूर्व के सप्ताह में यह दर 16.55 फीसदी थी। अप्रैल में मासिक मुद्रास्फीति की दर 9.59 फीसदी थी।
पढ़ें - बिजनेस की खबरें
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी थोक मूल्य सूचकांक में खाद्य पदार्थो के सूचकांक में 0.4 फीसदी जबकि गैर खाद्य पदार्थो के सूचकांक में एक फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान ईंधन की कीमतों में 14.23 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि इससे पूर्व के सप्ताह में इसमें 14.14 फीसदी की वृद्धि हुई थी।
पिछले एक साल में विभिन्न वस्तुओं की कीमतों में निम्नलिखित परिवर्तन आंका गया है-
दाल : 31.86 फीसदी
दूध : 21.12 फीसदी
चावल : 7.12 फीसदी
अनाज : 5.13 फीसदी
गेहूं : 3.4 फीसदी
आलू : (-)30.87 फीसदी
प्याज : (-) 12.27 फीसदी













Click it and Unblock the Notifications