उड़ानों में लापरवाही का सिलसिला जारी, भोपाल में टला हादसा

Plane
भोपाल। भोपाल के राजा भोज विमानतल पर बुधवार को जेट एयरवेज के विमान का अगला पहिया निकल जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया है। विमान में सवार सभी 36 यात्री सुरक्षित हैं।

पढ़ें - मध्य प्रदेश की खबरें

विमान तल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह विमान सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर अहमदाबाद से इंदौर होते हुए भोपाल पहुंचा। विमान को रायपुर होते हुए हैदराबाद जाना था। जेट एयरवेज के विमान ने जैसे ही रायपुर के लिए उड़ान भरना चाहा तभी उसका अगला पहिया (नोजल) निकल गया। विमान को तुरंत रोक दिया गया। इसके बाद विमान को पार्किंग में खड़ा कर उड़ान रद्द कर दी गई।

राजभोज विमानतल के डायरेक्टर ने विमान का पहिया निकलने की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य भेजा गया है। वहीं विमान की मरम्मत का काम जेट एयरवेज की मशीन और तकनीशियनों की मदद से किया जाएगा। जेट एयरवेज का कोई भी अधिकारी इस मसले पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। सिर्फ इतना बताया गया है कि तकनीकी खराबी के चलते विमान को पार्किंग में खड़ा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+