पुलिस ने महिला पर बेटे के सामने निर्वस्त्र होने का दबाव डाला

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शरद अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "आरोपी पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी पर हैं। उनके खिलाफ जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। हमें उम्मीद है कि छानबीन एक या दो दिन में पूरी हो जाएगी।"
महिला मायापुरी के झुग्गी बस्ती इलाके में रहने वाली है। पुलिस अधिकारियों ने कार से रुपये चुराने के आरोप में उसके 12 साल के बेटे को हिरासत में लिया था। अग्रवाल के अनुसार एक घटना 21 मई की है। थाने में बेटे को छुड़वाने के लिए गई इस महिला ने आरोप लगाया था कि उस पर कथित रूप से निर्वस्त्र होने के लिए पुलिसकर्मियों ने दबाव डाला था।












Click it and Unblock the Notifications