देश के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और हवाओं के चलते तापमान में मामूली कमी आई है और मौसम खुशगवार बना हुआ है।पश्चिमोत्तर भारत, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश का दक्षिण तटीय इलाका और पूर्वोत्तर के राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

देश में सबसे गर्म स्थान चंद्रपुर (महाराष्ट्र) रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, दिल्ली में गुरुवार को आसमान साफ रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 25.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।" बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पढ़ें - दिल्ली में बढ़ेगा तापमान
उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान बलिया और झांसी राज्य के सबसे गर्म स्थान रहे जहां अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, कानपुर का 37.1 डिग्री, वाराणसी का 38.8 डिग्री और राजधानी लखनऊ का तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाचल के कुछ स्थानों पर आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से तापमान में आई गिरावट का असर अब तक बना हुआ है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। राज्य का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। यह मानसून पूर्व की गतिविधियां हैं जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। भोपाल का अधिकतम तापमान 39़ 0 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 38़ 4, ग्वालियर में 39़ 4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 38़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में गरज के साथ बारिश के आसार जताए हैं। केरल, कर्नाटक के तटीय इलाकों, कोंकण और गोवा में वर्षा की संभावना है। लक्ष्यद्वीप, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों और तेलंगाना में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर भारत के हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकमत तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+