ब्रिटेन में भारतीय आभूषण की दुकान में लूट
पुलिस ने बताया कि एक वैन में सवार पांच लोग अलंकार ज्वेलर्स की दुकान के सामने उतरे और पत्थर के एक टुकड़े से दरवाजे का शीशा तोड़ दिया और कर्मचारियोंकों को धमकी देकर संदूक तोड़ सामान ले उड़े।
इस घटना के कुछ मिनट बाद दुकान के कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर सूचित किया। सुरक्षा कैमरों से भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है और लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है। बाद में वैन पड़ोस के एक शहर में जली हुई हालत में पाई गई।
बेलग्रेव रोड आभूषण की दुकानों के लिए प्रसिद्ध है और यह जगह 'छोटा भारत' के रूप में लोकप्रिय है। यहां अधिकतर प्रवासी भारतीय रहते हैं।
इस इलाके में एशियाई मूल के लोगों द्वारा व्यापार शुरू किए जाने के समय अलंकार ज्वेलर्स की दुकान शुरू की गई थी। दुकान के मालिक बिहेश पाला ने कहा कि हमें अभी तक पता नहीं चल पाया है कि लुटेरे कितने का सामान लूट ले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications