मुंबई में इमारत ढहने से बच्ची की मौत
अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमोत्तर मुंबई के गोरेगांव में भारत भवन इमारत में बाल्कनी की एक स्लैब गिरने से फागुन गोहिल की मौत हो गई।
इस हादसे में कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं। इन्हें समीप के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अग्निशमन दस्ते के एक अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव के लिए तीन दमकल वाहन घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
प्रत्यक्षदर्शी सूर्यप्रकाश शेट्टीगार ने बताया कि इमारत 60 साल से ज्यादा पुरानी और जर्जर हालत में थी।
पड़ोस की इमारत में रहने वाले शेट्टीगार ने आईएएनएस को बताया, " इस इलाके में अधिकतर इमारतें बुरी हालत में हैं और नागरिक प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। स्थानीय निवासी इसे लेकर बहुत नाराज हैं। अगले हफ्ते तक मानसून आने वाला है और हमें नहीं पता कि क्या होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications