बिहार में उमस, लोग परेशान
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान जहां 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं भागलपुर का 28.0, गया का 31.7 तथा पूर्णिया का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे राज्य के कुछ इलाकों में सुबह हुई बूंदा-बांदी के बाद मौसम सुहावना भी हुआ है।
विभाग के अनुसार राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेष चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि अगले चौबीस घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है तथा आसमान पर बादल छाए रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications