गाजा के जहाजों पर इजरायली हमले की पोप ने निंदा की
वेटिकन सिटी। गाजा पट्टी के लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे जहाज पर गोलीबारी करने जैसा घृणित काम करने की वजह से इजरायल सभी देशों की ओर से भर्त्सना झेल रहा है। जहां संयुक्त राष्ट्र ने गोलीबारी पर जांच बिठाने की मांग की है वहीं दूसरी ओर मिस्र के राष्ट्रपति ने गाजा से सटी राफा सीमा खोलने का बयान दिया है।
इन बयानों से चोट खाये सांप की करह फुफकार रहे इजरायल के ऊपर पोप ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। गाजा पर हमले की पोप बेनेडिक्ट 16वें ने निंदा की है। इस हमले में 10 राहतकर्मी मारे गए थे।
मध्यपूर्व में शांति के लिए दुनिया के नेताओं का आह्वान करते हुए पोप ने कहा, "गाजा पट्टी के निकट घटी घटना को लेकर मैं घबरा गया।" उन्होंने कहा, "मैं भारी मन से एक बार फिर कहता कि हिंसा से विवाद का समाधान नहीं हो सकता बल्कि इससे और हिंसा भड़केगी।" उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों से अपील करता हूं जिनके पास राजनीतिक जिम्मेदारियां हैं कि वे बातचीत के माध्यम से इस मुद्दे का समाधान निकाले, ताकि लोग बेहतर स्थिति में भाईचारे के साथ रह सकें।"













Click it and Unblock the Notifications