'अगाथा' से मरने वालों की संख्या 184 हुई
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार ग्वाटेमाला के आपात प्रबंधन कार्यालय ने बुधवार को बताया कि यहां इस तूफान से मरने वालों का आंकड़ा 156 हो गया है। कुल 87 लोग घायल हैं और 90 अभी भी लापता हैं।
ग्वाटेमाला के अलावा इस तूफान से होंडुरास में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं। यहां कृषि और बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अल सल्वाडोर में भी 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications