यूपी बोर्ड दसवीं के परिणाम घोषित, लड़कियां आगे
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने मंगलवार को 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। घोषित नतीजों में छात्राओं ने एक बार फिर बाजी मारी है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत हर बार की तरह लड़कों से ज्यादा रहा। मालूम हो कि इस बार यूपी बोर्ड में दसवीं का मूल्यांकन ग्रेडिंग प्रणाली के तहत हुआ है।
पढ़ें - छात्रों की खबरें
घोषित नतीजों के अनुसार कुल 79.79 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जिनमें से सफल होने वाले लड़कों का प्रतिशत 64.21 रहा जबकि सफल होने वाली छात्राओं की प्रतिशत 77.29 फीसदी रहा। यूपी बोर्ड के निदेशक संजय मोहन ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लगभग 33 लाख परीक्षार्थी इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से कुल तेईस लाख उन्तालिस हजार नौसौ सतत्तर छात्र सफल रहे।
बीते साल लगभग उन्नीस लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से लगभग 12 लाख छात्र सफल हुए थे। इसी तरह लगभग तेरह लाख बयासी हजार छात्राएं परीक्षा में बैठीं, जिनमें से दस लाख अरसठ हजार सफल रहीं। पिछले साल भी छात्राएं छात्रों पर भारी पड़ी थीं। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का सफलता प्रतिशत अधिक था।













Click it and Unblock the Notifications